प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे और वह होटल न्यू ओटानी में भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में जापान के शीर्ष कारोबारी नेताओं के साथ एक गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 30 से अधिक जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने व्यापार करने में आसानी में सुधार के लिए भारत द्वारा किए गए हालिया सुधारों के बारे में जापानी व्यापार जगत के शीर्ष कारोबारियों को इससे अवगत कराया और उन्हें मेक इन इंडिया फार द वर्ल्ड के लिए आमंत्रित किया।
भारत में अधिक निवेश पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत की विकास यात्रा में जापानी योगदान का जश्न मनाने के लिए ‘जापान सप्ताह’ का प्रस्ताव रखा। मोदी ने यहां जापानी कारोबारी नेताओं के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 34 जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों एवं सीईओ ने भाग लिया। इनमें से अधिकांश कंपनियों का भारत में निवेश और संचालन है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस कंपनियों में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, इस्पात, प्रौद्योगिकी, व्यापार तथा बैंकिंग और वित्त सहित विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व था।
बैठक में होंडा मोटर कंपनी, टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन, सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन, सुमितोमो केमिकल कंपनी, कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज, फुजित्सु, निप्पॉन स्टील कॉरपोरेशन और मित्सुबिशी कॉरपोरेशन जैसी प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।
मोदी ने सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ सलाहकार ओसामु सुजुकी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विद्युत वाहनों और बैटरी के साथ-साथ रिसाइक्लिंग केंद्रों के लिए उत्पादन सुविधायें स्थापित करने सहित भारत में निवेश के और अवसरों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। भारत के वाहन उद्योग में सुजुकी के योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात की भी सराहना की कि सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड और मारुति सुजुकी इंडिया ऑटोमोबाइल तथा वाहन कलपुर्जे क्षेत्र में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाा के तहत स्वीकृत आवेदकों में शामिल थे।
नरेंद्र मोदी से यानाई ने भारत में निवेश की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री ने यानाई को पीएम मैत्री योजना में हिस्सा लेने के लिए कहा। सॉफ्टबैंक ग्रुप के संस्थापक के साथ प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप, शोध में अवसर, प्रौद्योगिकी आदि के मुद्दों पर चर्चा की।
Date : 24-May-2022
Penned by Reeta Joshi