राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड में अपने दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंच गए हैं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति देहरादून और हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर बीते दो दिन पुलिस-प्रशासन दो दिन से सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटी रही। राष्ट्रपति हरिद्वार के दिव्य प्रेम सेवा मिशन की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे है | बता दें कि राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे| इसके साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर कई क्षेत्रों में कैंटीन और दुकानो को बंद किया गया है| उनकी सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर जगह पर तैनात रहेंगे।
राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल धर्मनगरी हरिद्वार जाएंगे। राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोपहर करीब एक बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल लेज (रिटा) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द तथा प्रथम महिला सविता कोविन्द के उत्तराखंड आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने राजभवन में उनका स्वागत किया |
DATE – 26 MARCH 2022
PENNED by – REETA JOSHI