गर्भवती महिला की झोलाछाप डाक्टर ने की डिलीवरी ,महिला की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र गौजाजाली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए परिवार वालों ने एक झोला छाप महिला डॉक्टर से मिलकर महिला का ऑपरेशन करा दिया. मामला खराब होने पर आननफानन में परिवार वाले महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां महिला की मौत हो गई .फिलहाल पूरे मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं. मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की 38 वर्षीय एक महिला के परिवार वाले उसको अस्पताल में लाए हैं जहां उसका डिलीवरी के लिए ऑपरेशन किया गया है और उसकी आंते और बच्चेदानी बाहर निकली हुई है अस्पताल द्वारा महिला का इलाज किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. पूरे मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है की परिजनों से पूछताछ की गई है लेकिन परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं.पूरे मामले में परिजन किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं करवा रहे हैं. पोस्टमार्टम के आधार पर पूरे मामले को पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.