लंबे समय से बहुचर्चित तारक मेहता का उल्टा चस्मा शो में दर्शको को पोपटलाल की शादी का इंतजार था। हर बार पोपटलाल की शादी तय होती थी लेकिन अंत में किसी न किसी कारण से शादी कैंसिल हो जाती थी। जिससे दर्शको में काफी नाराजगी नजर आती है। आप सोच रहे होंगे कि कौन पोपट लाल दरअसल हम बात कर रहे है बहुचर्चित तारक मेहता का उल्टा चस्मा शो के दुबले-पतले, आंखों पर चश्मा लगाए और हाथों में छाता लेकर चलने वाले पत्रकार पोपट लाल की। जिनकी शादी न होने के कारण गोकुलधाम सोसायटी के पुरुष ही नहीं बल्कि, महिलाएं और टप्पू सेना भी अक्सर मजाक उड़ाती रहती है। लेकिन अब पोपट की जिंदगी बदलने वाली है और उसकी जिंदगी में आने वाली है खटीमा के चकरपुर की एक खूबसूरत लड़की। दरअसल पोपट लाल की जिंदगी में आने वाली ये लड़की है चकरपुर की लक्ष्मी मेहता। लक्ष्मी किस प्रकार पोपट की जिंदगी में आई, इसकी कहानी तो आपको आगे चलकर पता चलेगी। लेकिन उसके पहले हम आपको लक्ष्मी की जिंदगी के बारे में कुछ बताते है।
दरअसल सेना में सेवारत चकरपुर निवासी देव सिंह मेहता और चंद्रकला मेहता की बेटी लक्ष्मी बचपन से ही प्रतिभा की धनी रही और करियर के रूप में इंजीनियरिंग को चुना। लेकिन मन के अंदर छिपा कलाकार तो कुछ और करने के लिए मचल रहा था। चार साल पहले कला के अपने इसी सपने को पूरा करने लक्ष्मी मुंबई पहुंच गई। मुंबई महानगर में सपनों को पंख लगाना इतना आसान नहीं। दौड़ में लाखों शामिल हैं। इसलिए लक्ष्मी ने भी शुरुआत कुछ म्यूजिक वीडियोज के साथ की। भाग्य ने साथ दिया तो जीटीवी पर ‘भाग्यलक्ष्मी’ शो पर काम करने का मौका मिला। इसके साथ ही उनकी अभिनय यात्रा शुरू हो गई। उसके बाद स्टार भारत पर ‘अलबेला’। मगर असली नेम और फेम मिला दंगल टीवी के शो ‘पूर्णिमा’ से। इस शो में वह लवली नामक ननद का किरदार निभा रही थी। और इसी शो ने उन्हें लाखों दर्शकों का चहेता बना दिया। लेकिन अब इस शो के बाद ‘ तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीम की नजर लक्ष्मी पर पड़ गई और उन्होंने उसे अब तक कुंवारे चल रहे पोपट लाल की ‘मधुबाला’ बनाने का फैसला कर लिया।