U S नगर जिले में खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट कस्बे में 6 अप्रैल को हुए बैंक की लूट के मामले का खटीमा पुलिस ने खुलासा कर दिया है | जिसको लेकर SSP मंजूनाथ ने लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 170000 की राशि को बरामद किया है | साथ ही उन्होंने मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है |
लूट की घटना को लेकर SSP ने बताया कि झनकट बैंक लूट की वारदात में 500से अधिक सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद पुलिस टीम ने लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | वहीं लूट में तीन आरोपी शामिल रहे, जिनमे दो बैंक के अंदर और एक बैंक के बाहर रेकी कर रहा था | लूट के बाद ग्रामीण रास्तों से होकर यह तीनों आरोपी बरेली के एक होटल पर पहुंचे थे |उसी होटल से तीनो आरोपी की पहचान कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया | जिसमे घटना का मास्टर माइंड पशुपति नाथ और नरेंद्र कुमार को 1लाख 70हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है | जबकि एक अन्य आरोपी ललित मानवेंद्र सिंह अभी भी फरार चल रहा है | दोनो आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल किया गया तमंचा 120 बोर, एक जिंदा कारतूस और मोटर साइकिल को बरामद किया है |
वही बैंक लूट की वारदात का सफल खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार तो डीआईजी कुमाऊं ने 25 हजार नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है | इसके साथ ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की झन कट शाखा में आईआरबी के नियमो का पालन ना करने सीसीटीवी कैमरे और अलार्म एक्टिव ना होने पर खटीमा के CO ने बैंक मेनेजर को नोटिस भेजने के निर्देश भी दिए है |
Date : 25-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi