तीन राज्यों की जीत से पीएम का दिखा गजब का आत्मविश्वास

By New31 Uttarakhand

बता दें की लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों के बीच खुले मंच से अपने तीसरे कार्यकाल का एलान कर दिया। पीएम ने मंच से जब यह कहा कि मेरे तीसरे टर्म में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे पायदान पर होगी, तो सबकी जुबान पर तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हालिया प्रचंड जीत का जिक्र था। सियासी जानकार पीएम के इस गजब के आत्मविश्वास की एकमात्र प्रमुख वजह तीन राज्यों के चुनाव में भाजपा को मिली जीत बता रहे थे।यूपी के बाद देश की सियासत में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को हिंदी पट्टी में सबसे बड़ा फैक्टर माना जाता है।

वहीं राजस्थान को छोड़कर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विपक्ष अपनी निश्चित जीत का दावा कर रहा था। इन दावों के बीच नतीजा भाजपा के हक में आया। लोकसभा चुनाव से पूर्व तीन राज्यों में भाजपा की इस जीत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर आम कार्यकर्ता तक को आत्मविश्वास से भर दिया है।यही गजब का आत्मविश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने जिस भरोसे के साथ अपने नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में शिखर की ओर से ले जाने का इरादा जताया, उन्होंने जाहिर कर दिया कि वह फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने जा रहे हैं..

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.