पीएम मोदी पहली अप्रैल को छात्रों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा

By New31 Uttarakhand

पीएम मोदी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं से पहले छात्रों से परीक्षा पे चर्चा करेंगे | छात्रों के साथ यह चर्चा एक अप्रैल को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में होगी। इसमें छात्रों के साथ शिक्षक और अभिभावक भी शामिल होंगे। | मोदी छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने का सुझाव देते दिखेंगे | कोरोना की स्थिति में सुधरने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इस चर्चा को पहले की तरह आयोजित करने का फैसला लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “आइए परीक्षाओं का त्योहार मनाएं। आइए बात करते हैं तनाव मुक्त परीक्षाओं की। एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा में मिलते हैं”।

शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को पीएम मोदी की छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा की तारीख घोषित की है , जिसमें छात्र पहले की तरह पीएम के साथ बैठकर परीक्षा और पढ़ाई से जुड़े विषयों पर सीधे सवाल पूछ सकेंगे। पीएम मोदी की छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करने की यह शुरुआत 2018 में हुई थी। तब से हर साल इसका आयोजन होता आ रहा है। इस चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन का काम दिसंबर से शुरू हो गया था। मंत्रालय के मुताबिक चर्चा में शामिल होने के लिए करीब 12 लाख छात्रों व तीन लाख शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन छात्रों में से उन छात्रों का भी चयन होगा, जो पीएम मोदी से परीक्षा व पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछेंगे।

Date : 28th March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.