पीएम मोदी ने टैगोर, गोखले और महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि, कहा-लाखों लोगों के है प्रेरणा स्त्तोत

By New31 Uttarakhand

आज रवींद्रनाथ टैगोर, गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार और कार्य लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले और बहादुर मेवाड़ राजा महाराणा प्रताप को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा, “मैं गुरुदेव टैगोर को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। विचार और कार्य में, वे लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने हमें अपने राष्ट्र, संस्कृति पर गर्व करना सिखाया। उन्होंने शिक्षा, सीखने और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। हम भारत के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नरेंद्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह आज भी अपने विचारों व कार्यों से लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले और महान योद्धा महाराणा प्रताप को भी श्रद्धांजलि दी । गोखले और महाराणा प्रताप का भी आज ही के दिन जन्म हुआ था।

वर्ष 1861 में पश्चिम बंगाल में जन्में टैगोर को याद करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं गुरुदेव टैगोर की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। अपने विचारों और कार्यों से वह लाखों लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने हमें अपने देश, अपनी संस्कृति और अपने मूल्यों पर गर्व करना सिखाया। उन्होंने शिक्षा, अध्ययन और सामाजिक सशक्तीकरण पर जोर दिया। हमलोग उनके सपनों का भारत बनाने को प्रतिबद्ध हैं।’’टैगोर नाटककार, दार्शनिक और कवि थे। उन्हें 1913 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

गोखले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोकतांत्रिक सिद्धांतों और सामाजिक सशक्तीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमें प्रेरणा देती रहती है।’’

महाराणा प्रताप को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘वीरता और पराक्रम के पर्याय महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनके साहस और संघर्ष की गाथा देशवासियों को सदा प्रेरित करती रहेगी।’’

Date : 9-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.