पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चमाली रोड में सोमवार सुबह एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दे मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कुछ लोग बारात से वापस लौटकर चमाली की ओर जा रहे था। लेकिन गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वही हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, और राजस्व रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और घायलों को निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत अस्पताल भिजवाया। लेकिन ये हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए। वही दुर्घटनाग्रस्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683) में कुल आठ लोग सवार थे जिसमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल है।
मृतको का विवरण
1) अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार
2) पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम
3) अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम
4) कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम
साथ ही हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल शादी में शामिल होने गए सभी विवाह संपन्न होने के बाद खुशी ख़ुशी गाड़ी में चमाली की ओर जा रहे थे। लेकिन रात होने पर सभी लोगों को नींद लग गई और ऐसी आशंका है कि ड्राइवर को वाहन चलाने के दौरान झपकी आ गई होगी। जिस कारण वाहन खाई में जा गिरा, जिसके बाद विवाह की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। हलाकि जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ आशु अवस्थी ने बताया की घायलों में चमाली गाँव निवासी जगदीश 49 वर्ष, हिमांशु 19 वर्ष, प्रियांशु 18 वर्ष और राजेंद्र 42 वर्ष शामिल है। सभी घायल गंभीर है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।