बागेश्वर में जाम से लोग बेहाल

By New31 Uttarakhand

बता दें की अतिक्रमण के शिकार बागेश्वर नगर में सोमवार को सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। जाम के कारण वाहन संचालकों के साथ आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।सप्ताह का पहला दिन होने के कारण सोमवार को जिला मुख्यालय में भीड़भाड़ रहती है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग सरकारी कार्यालयों, बैंक, पोस्ट आफिस काम के लिए आते हैं।

अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या भी अधिक रहती है। सोमवार को गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, मालरोड, पिंडारी रोड, कांडा रोड में कई बार जाम लगा। जाम की समस्या से सुबह दफ्तरों को जाने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कत हुई। लोगों को काफी देर तक जाम में फंसना पड़ा। पुलिस को जाम खोलने के लिए मेहनत करनी पड़ी।दोपहर तक पल-पल में जाम लगता रहा। नगर अति़क्रमण की चपेट में है। अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है। सड़क की दीवारों के ऊपर तक अतिक्रमण कर इमारतें खड़ी कर दी गई हैं और यही जाम की असली वजह है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.