बता दे की इस हफ्ते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और ऐसे में पहले से लगी फिल्में ही दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। शाहरुख खान की ‘पठान’, अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’, कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ और हॉलीवुड फिल्म ‘एंट मैन 2’ के बीच इस समय बॉक्स ऑफिस पर घमासान देखने को मिल रहा है।
वहीं 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पठान’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, जहां पिछले हफ्ते या उससे पहले रिलीज हुई फिल्में कुछ ही दिनों में लाखों की कमाई करने लगी हैं, ‘पठान’ ने अब बॉक्स ऑफिस पर लाख कमाने शुरू किए हैं ,वहीं ऐसे में कहा जा सकता है कि शाहरुख खान की फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा गया है। 38वें दिन फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पांचवें शुक्रवार को 1.20 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 529.99 करोड़ हो गई है।