यात्री ध्यान दें! आज से रूट डायवर्ट, दिल्ली, मेरठ से आने से वाले जान लें ये पूरा प्लान

आज से रूट डायवर्ट
आज से रूट डायवर्ट
By New31 Uttarakhand

कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया यातायात प्लान आज रविवार से लागू हो जाएगा। इस बार कांवड़ यात्रा में पुलिस-प्रशासन का सबसे अधिक ध्यान यातायात प्लान पर है, माना जा रहा है कि शिवभक्त करोड़ों की संख्या में कांवड़ लेने आएंगे जिसको देखते हुए पुलिस का आज से रूट डायवर्ट प्लान लागू हो जाएगा। आपको बता दें कि यूपी की ओर से जितने भी वाहन आएंगे उनको नगला इमरती बाईपास से लक्सर से होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा ।इडके आलावा जो वाहन लक्सर से रुड़की जाएंगे उनको लंढौरा-मंगलौर मार्ग से गुजारा जाएगा।

करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेने आएंगे
आज रविवार से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान लागू होने के चलते डीआईजी गढ़वाल और एसएसपी ने कोर कॉलेज से लेकर नारसन और भगवानपुर तक बाईपास का निरीक्षण किया है और वहीं अधीनस्थों को ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित कर चेकिंग के निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा में पुलिस-प्रशासन का सबसे अधिक ध्यान यातायात प्लान पर है क्योंकि करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेने आएंगे जिसको देखते हुए पुलिस अधिकारी यातायात प्लान पर नजर रख रहे हैं।

24 घंटे पेट्रोलिंग करने के दिए निर्देश
इसके अलावा 24 घंटे पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को बाईपास तक परपेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए है ,साथ ही कांवड़ यात्रा में भीड़ को देखते हुए रविवार से ही रूट डायवर्ट प्लान लागू करने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक योजना को ध्यान में रखते हुए मेरठ, दिल्ली, राजस्थान और अन्य प्रदेशों की ओर से आने वाले वाहन मंगलौर हाईवे बाईपास से नगला इमरती से लंढौरा जाएंगे वहीं लक्सर की ओर डायवर्ट कर हरिद्वार भेजे जाएंगे। साथ ही लक्सर और अन्य क्षेत्रों से रुड़की पहुंचने वाले वाहनों को लंढौरा-मंगलौर मार्ग से गुजारा जाएगा।

यह भी पढ़ें-

रोडवेज बस यात्रियों को लगेगा महंगाई का झटका, 23 फीसदी तक बढ़ा बस-टैक्सी-मैक्सी का किराया

18 जुलाई से होगा डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू
आपको बता दें कि पुलिस अधिकारियों का मुताबिक 17 जुलाई से वाहनों को लक्सर की ओर डायवर्ट किया जाएगा और अगर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भीड़ कम रहती है तो वाहनों को सीधा हाईवे से होते हुए गुजारा जाएगा। इसके आलावा ये भी बताया गया है कि 18 जुलाई से डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू किया जाएगा।

डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने यूपी और उत्तराखंड प्रदेश की सीमा से लगे मंडावर पुलिस चेकपोस्ट का गहनता से निरीक्षण किया। डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि बॉर्डरों के साथ साथ संपर्क मार्गों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिससे कोई संदिग्ध वाहन या व्यक्ति संपर्क मार्गों से सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस से भी लगातार संपर्क किये जाने की बात कही है ताकि वहां की क्या स्थिति है उसकी भी पूरी जानकारी मिल सके। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ रुड़की विवेक कुमार,एसएसपी डॉ। योगेंद्र सिंह रावत,देवेंद्र सिंह चौहान, राजीव रौथाण , प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, आदि मौजूद रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.