सभी तरह के वाहनों के किराये की नई दरें जारी
उत्तराखंड में दो साल के इंतजार के बाद शुक्रवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक हुई जिसमें परिवहन मुख्यालय ने सभी तरह के वाहनों के किराये की नई दरें जारी कर दी हैं जिसको सुनने के बाद उत्तराखंड में रोडवेज बस यात्रियों को महंगाई का झटका लगा है. आपको बता दें शुक्रवार हुई एसटीए की बैठक में बस, टैक्सी, मैक्सी का किराया करीब 23 फीसदी तक बढ़ाने की सहमति बन गई है। वहीं मालभाड़े वाहनों का किराया बढ़ा दिया गया जिसमें करीब अड़तीस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.
पहली बार निर्धारित की गई ई-रिक्शाऔर एंबुलेंस की दरें
परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि चारधाम यात्रा पर संचालित होने वाली बसों के किराये में करीब 27 प्रतिशत वहीं बस और टैक्सियों के किराये में करीब 22 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई . तो वहीं ऑटो और तिपहिया वाहनों के किराये में 15 से 18 प्रतिशत और माल भाड़े में करीब अड़तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि माल भाड़ा वर्ष 2016 से नहीं बढ़ाया गया था . इसके आलावा परिवहन निगम अधिकतम 20 प्रतिशत कर्मचारी कल्याण अधिभार आरोपित कर सकता है। पहली बार किराये पर चलने वाले दुपहिया वाहनों, ई-रिक्शाऔर एंबुलेंस के लिए किराये की दरें निर्धारित की गई हैं।
आपको बता दें कि निर्वाचन ड्यृटी ,आपदा जैसी कई आपात स्थिति में आधिपत्य होने वाले वाहनों को अब से ज्यादा पैसा मिलेगा। वहीं साथ ही इस बार वाहनों के मूल्य के आधार पर वाहनों की श्रेणी तय की गई है। एसटीए के सचिव सनत कुमार सिंह के अनुसार रोडवेज को सामान्य किराया राशि में 20 प्रतिशत अधिभार बढ़ाने की छूट होगी और वहीं इस अधिभार का नाम कर्मचारी कल्याण अधिभार होगा।
-पर्वतीय मार्ग की बात करें तो पर पर्वतीय मार्ग अब तक प्रति किलोमीटर 150 पैसे के हिसाब से किराया देना होता था। लेकिन अब 183 पैसे प्रति किलोमीटर देने होंगे। इसी प्रकार मैदानी मार्ग पर 105 पैसे प्रतिकिमी किराए को बढ़ाकर 128 पैसे प्रति किमी किया गया है।
-अब बात करें ऐसी बस की तो तीन बाई दो सिटिंग ऐसी नॉन डीलक्स बस का किराया मूल दर का 1.25 गुना अधिक होगा, जबकि दो बाई दो सिटिंग एसी डीलक्स बस में यह किराया मूल दर से 1.90 गुना बढ़ जाएगा।
-इसी प्रकार सुपर लग्जरी कोच में सफर के लिए मूल किराया दर से तीन गुना अधिक किराया देना होगा।
-पहली बार किराए पर चलने वाले दुपहिया वाहनों, ई रिक्शा, और एम्बुलेंस के लिए किराए की दरें निर्धारित की गई हैं। रोडवेज को कर्मचारी कल्याण अधिकार के रूप में 20 प्रतिशत अधिक किराया लेने का रियायत इस बार भी दी गई है।
Date – 16-july-2022
Pennde By Meghna