यहां बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत??

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां बाजपुर के थाना केलाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक शादी समारोह में हलवाई का काम करते थे।

बता दें की रविवार सुबह शहर के मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश शर्मा अपने साथी संजय कुमार निवासी गांव चकरपुर के साथ एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे। तभी बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें की घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद लिए मोर्चरी में रखवाया दिया। इधर घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। केलाखेड़ा थाना प्रभारी एल एम रावल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार कब्जे में ले लिया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.