सिविल सेवा परीक्षा में छाए उत्तराखंड के होनहार, चुनौतियों से पार पाकर मनवाया लोहा

By New31 Uttarakhand

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं का डंका बजा है। पिथौरागढ़ की दीक्षा और जसपुर के अर्पित ने टाप-20 में जगह बनाई है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य युवाओं ने भी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।

मनवाया कामयाबी का लोहा

 संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं का डंका बजा है। पिथौरागढ़ की दीक्षा और जसपुर के अर्पित ने टाप-20 में जगह बनाई है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य युवाओं ने भी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।

इस बार भी प्रदेश के होनहारों ने खुद को साबित किया

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश के होनहारों ने खुद को साबित किया है। तमाम चुनौतियों और अड़चनों से पार पाकर उन्होंने अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है।

नौ होनहारों ने लहराया परचम

पिथौरागढ़ की दीक्षा जोशी ने सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं और जसपुर के अर्पित चौहान ने 20वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग ब्लाक में दशौली गांव निवासी मयंक पाठक की 118वीं रैंक है। झूलाघाट की गीतिका भी परीक्षा में सफल हुई हैं।

 जसपुर के अर्पित चौहान ने हासिल की 20वीं रैंक

ऊधमसिहनर जिले के जसपुर निवासी शिक्षक शिक्षिका के पुत्र अर्पित चौहान ने यूपीएससी की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनके घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। मोहल्ला चमन बाग कॉलोनी निवासी अर्पित चौहान के पिता बलकरन सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूत मिल में प्रधानाध्यापक हैं। जबकि मां अनीता चौहान जीजीआईसी में प्रवक्ता हैं।

आशु पंत की 193वीं रैंक

वहीं, चंपावत जिले के टनकपुर निवासी आशु पंत की 193वीं रैंक है। हल्द्वानी के कुणाल गुरुरानी की 234वीं, रुद्रपुर के गरिमा नागपाल की 304वीं व बाजपुर के ऋजुल की 322वीं रैंक है। इधर, रुड़की निवासी कार्तिक कंसल ने परीक्षा में 271 वीं रैंक प्राप्त की है |

गेट और आईईएस में कमाल के बाद UPSC में चमके हल्द्वानी निवासी कुनाल गुरुरानी

कुनाल गुरुरानी ने यूपीएससी की परीक्षा में 234 रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रौशन किया है। कुणाल आईपीएस ज्वाइन कर सकते हैं । कुनाल की कामयाबी के बाद उनके घर पर जश्न का माहौल है। मौजूदा वक्त में कुनाल नोएडा में हैं। आपकों बता दें कि कुनाल अपने परिश्रम का लोहा पहले भी मनवा चुके हैं। उन्होंने 2017 में संघ लोक सेवा आयोग की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) परीक्षा में वह देश में अव्वल रहे थे।

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने दीक्षा को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सिविल सेवा परीक्षा में पास हुए सभी अभियर्थियो को शुभकामनाएं दी हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह अभियर्थियो के अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और कर्मनिष्ठा का प्रतिफल है। इन्होने संपूर्ण देवभूमि को गौरवान्वित किया है।

Date : 31-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.