पहले ही दिन केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जानिए कितने श्रद्धालु पहुंचे धाम

By New31 Uttarakhand

केदारनाथ यात्रा शुरू होने के पहले ही दिन ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह कपाट खुलने  के मौके पर धाम में दस हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं, दिनभर यात्रियों के गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसी वजह से शाम तक दर्शन करने वालों की संख्या 23,512 पहुंच गई । बीते दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते केदारनाथ यात्रा व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं हो पाई । कोरोना संक्रमण बढ़ जाने के कारण धाम के कपाट तय तिथि पर खोले जाने के बावजूद यात्रा प्रतिबंधित कर दी गई। संक्रमण कम होने पर दर्शनों की अनुमति तो दी गई, लेकिन शर्तों के साथ। जिसकी वजह से सीमित संख्या में ही श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच पाए। इस बार कोरोना के साये से निकलने के बाद यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। यही वजह है कि पहले दिन ही दर्शनार्थियों की संख्या 20 हजार का आंकड़ा पार कर गई। स्थिति यह हो गई कि धाम में पैर रखने तक को जगह नजर नहीं आ रही थी। पहले दिन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से यात्री पहले दिन ही दिन बाबा के दर्शनों को पहुंचे।

वही 3 मई से गंगोत्री धाम के कपाट भी खुल गये है, शुक्रवार को गंगोत्री धाम के दर्शनो  के दौरान हृदयगति रुकने से मुंबई के एक यात्री की मौत हो गई । इसके साथ ही गंगोत्री में अब तक दो और यमुनोत्री में पांच लोग हृदयगति रुकने से दम तोड़ चुके हैं।

Date : 7-मई-2022

Penned by Reeta Joshi


 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.