ताजा मामला मध्यप्रदेश का है जिसमें कि, इंदौर की एक नवविवाहिता का कहना है कि हनीमून पर जाने के बाद उसे पति की नपुसंकता का पता चला | अब उसने ससुराल वालों पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया है | पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया है |
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नवविवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है | महिला का आरोप है उसके पति को कई गंभीर बीमारियां हैं, जिसे शादी से पहले नहीं बताया गया | महिला का कहना है उसका पति नपुंसक भी है उसे इस बात का पता हनीमून पर चला | पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस बारे में अपने पति और ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने मारपीट की और दहेज की मांग करने लगे |
इस मामले पर महिला थाना की ममता त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर के नेहरू नगर की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी फरवरी 2022 दोनों परिवार की रजामंदी से हुई थी | लड़की पक्ष ने शादी में दहेज का समान के अलावा 5 लाख रुपये भी लड़के वालों को दिए थे |
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची | करीब एक सप्ताह तक वहां रही | उस दौरान पति ने रिलेशन नहीं बनाए.| इसके बाद हनीमून पर गए तो उसे पता चला कि पति नपुंसक है | पीड़िता ने जब यह बात अपने ससुराल में बताई तो उसके साथ मारपीट की गई | इसके अलावा 10 लाख रुपये की मांग करने लगे | साथ ही पीड़िता को घर से भी निकाल दिया |
इस मामले में एएसआई ममता त्रिपाठी ने बताया कि नवविवाहिता मुंबई की रहने वाली है और इंदौर में उसका ससुराल है | पीड़िता ने महिला थाने में पति, सास, ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है | मामले की जांच की जा रही है |

Date : 26-मई-2022