अब उत्तराखंड में भी होगी दुनिया के सबसे महंगे बादाम की खेती

By New31 Uttarakhand

बता दें की दुनिया के सबसे महंगे बादाम मैकाडेमिया नट की खेती अब उत्तराखंड में भी शुरू होने जा रही है। कोलकाता की शबनम नर्सरी ने ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है। देश में पहली बार मैकाडेमिया नट के पौधे किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टाल पर उपलब्ध हैं।

किसान मेले में लगाए गए स्टाल में मौजूद नर्सरी मालिक आयन मंडल ने बताया कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बावजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था। उन्होंने 25 से 30 साल पुराने मदर प्लांट से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित किया है। इन पौधों के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है। इसके पौधों को पानी की आवश्यकता तो होती है लेकिन पानी का जमाव नुकसानदेह होता है। इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलानों पर बेहद मुफीद मानी जाती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.