चार भारतीयों समेत 22 लोगों को ले जा रहा नेपाली विमान लापता, पढ़िए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

नेपाल में तारा एयर के एक विमान का संपर्क टूट गया है। विमान ने रविवार सुबह उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, तारा एयर के डबल इंजन विमान ने आज सुबह पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। आखिरी बार विमान से सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर संपर्क हुआ था।अधिकारियों ने बताया कि विमान केवल 15 मिनट की उड़ान पर था और इसमें 22 यात्री सवार हैं। बता दें कि तारा एयर कंपनी मुख्य रूप से कनाडा में निर्मित ट्विन ओटर विमानों को उड़ाता है।

4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक सवार

नेपाल के स्थानीय मीडिया के अनुसार लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी सवार हैं। बाकी सभी शेष नेपाली नागरिक थे और विमान में चालक दल सहित कुल 22 यात्री हैं। मीडिया के अनुसार अधिकारी लगातार संपर्क साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं।आपको बता दे की जोमसोम विदेशी पर्वतारोहियों के लिए एक लोकप्रिय मार्ग है जो पर्वतीय इलाकों पर ट्रेकिंग करते हैं। यहां भारतीय और नेपाली तीर्थयात्री काफी संख्या में श्रद्धेय मुक्तिनाथ मंदिर जाते हैं।

नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना का एक एमआई-17 हेलीकाप्टर हाल ही में लेटे, मस्टैंग के लिए रवाना हुआ है। वहीं नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल के अनुसार मंत्रालय ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकाप्टर भी विमान के सर्च में तैनात किए हैं। 

माउंट धौलागिरी पहुंचने के बाद से संपर्क टूटा

वहां के मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने एएनआइ को बताया कि विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद से यह संपर्क में नहीं आया है।

Date : 29-MAY-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.