नैनीताल का टैक्सी चालक यात्रा करने वाली महिलाओं से नंबर लेकर करता था अश्लील बातें

By New31 Uttarakhand

नैनीताल में एक टैक्सी चालक के खिलाफ महिला ने शिकायत कर कॉल पर अश्लील बातें और अभद्रता का आरोप लगाया है। जिस पर तल्लीताल पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जानकारी के अनुसार, बीती 16 मई को तल्लीताल थाने में 112 नंबर पर कॉल के माध्यम से एक महिला ने सूचना दी कि अज्ञात द्वारा उन्हें लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। इससे वह काफी परेशान हो गई हैं। इस पर शुक्रवार को पुलिस ने युवक का पता लगाकर उसे बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

युवक थापला गांव का एक टैक्सी चालक है। एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि युवक टैक्सी में बैठने पर महिलाओं को मदद करने के बहाने फोन नंबर मांग लेता था और उसके बाद उन्हें मैसेज भेजा करता था। ऐसा ही इस महिला के साथ हुआ। जिस पर महिला ने उसकी शिकायत 112 पर कर दी। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाली महिला आगे कार्रवाई नहीं चाहती है, जिस पर युवक को धारा 151, 107/16 में मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया है।

Date : 21-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.