बस पलटने से एक दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

By New31 Uttarakhand

रूडकी से एक बस के पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है , रुड़की से सवारी लेकर जा रही मिनी बस टायर ब्रस्ट होने से हादसे का शिकार हो गयी, इस हादसे के दौरान बस में 15 लोग सवार थे | जिन्हें दुर्घटना में चोटें आई हैं , सभी घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है |

नारसन में मोहम्मदपुर जट झाल के मोड़ के पास टायर फटने से एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मिनी बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में पंजाब निवासी एक परिवार के चार लोग भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया है। रुड़की से उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी तक मिनी बस का संचालन होता है। बुधवार शाम मिनी बस यात्रियों को लेकर पुरकाजी जा रही थी। जैसे ही बस नारसन क्षेत्र में मोहम्मदपुर जट झाल के मोड़ पर पहुंची अचानक ही मिनी बस का टायर फट गया, जिससे वो अनियंत्रित हो गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन मिनी बस सड़क पर पलट गई। इसके बाद काफी दूर तक मिनी बस घिसटती चली गई। यात्रियों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला।

डग्गामार वाहनों से हो रहे हादसे

शहर से देहात तक डग्गामार वाहन संचालित हो रहे हैं। इसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़कों पर डग्गामार वाहनों में यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा है। इसके बावजूद परिवहन विभाग और पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। बताया गया है कि रुड़की से लेकर उप्र के पुरकाजी और मुजफ्फरनगर तक एक दर्जन से अधिक डग्गामार वाहन संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा कई वाहन ऐसे हैं जिनकी अवधि पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद ऐसे वाहन बिना फिटनेस के यात्रियों को लेकर दौड़ रहे हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शीघ्र ही परिवहन विभाग के साथ मिलकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Date : 24th March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.