अंडमान-निकोबार में आज पहुंच सकता है मानसून, आपके राज्य में कब से शुरु होगी बारिश

By New31 Uttarakhand

 

भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द आ रहा है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में रविवार को मौसम की पहली बारिश होने की उम्मीद है। इस साल समय से चार दिन पहले 27 मई को मानसून के केरल पहुंचने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और निकटवर्ती दक्षिणपूर्वी खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, विस्तारित पूर्वानुमानों में लगातार मानसून के समय से पहले केरल में दस्तक देने और उत्तर की तरफ बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इससे देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे हैं।

माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में भी मानूसन जून के दूसरे सप्ताह में भी दस्तक दे सकता है, हालांकि दिल्ली में मानसून आने की तारीख 27 जून होती है। वहीं, इस बार मानसून दिल्ली-एनसीआर में जल्दी दस्तक दे दे तो कोई नई बात नहीं होगी। बता दें कि वर्ष 2021 में भी मानसून ने कुछ दिन पहले ही दस्तक दे दी थी, लेकिन इसके बाद धीमा पड़ गया। इतना ही नहीं 15 जुलाई के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था। आईएमडी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर आमतौर पर मानसून 26-27 जून तक पहुंचता है। लेकिन इस बार मई महीने के अंत तक बारिश हो सकती है।

Date : 15-May-2022

Penned by Reeta Joshi

 

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.