उत्तराखंड में 111 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से राज्य के कई हिस्सों में हालात बिगड़ गए हैं। प्रशासन के अनुसार, भूस्खलन और मलबा आने के कारण राज्यभर में 111 सड़कें बंद हो गई हैं। कई इलाकों में यातायात पूरी तरह प्रभावित है, जबकि सड़कें खोलने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके अलावा, प्रदेश की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं, जिससे निचले क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग व प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.