रुद्रपुर में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, जोगा सिंह और रविंदर सिंह, को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस जांच के लिए दोनों आरोपियों को उस जगह ले गई, जहां यह वारदात हुई थी, ताकि वे घटनाक्रम की पुष्टि कर सकें और जांच पूरी की जा सके। जांच के बाद जब पुलिस दोनों आरोपियों को वापस लेकर आ रही थी, तभी उन्होंने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की , लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पिटाई की और उनका जुलूस निकाला। इस दौरान बालिका इंटर कॉलेज के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और गुस्साई भीड़ ने भी आरोपियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों आरोपियों को सुरक्षित वाहन में बैठाकर वहां से रवाना किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।