क्या CJP फिर करेगी प्रदर्शन? जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा

By New31 Uttarakhand

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन की आशंका के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। Cockroach Janata Party (CJP) ने दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और जंतर-मंतर के आसपास लगे बैरिकेड्स को वेल्ड किया जा रहा है, ताकि उन्हें हटाया न जा सके। साथ ही, Rapid Action Force (RAF) की एक कंपनी को भी 24 घंटे मौके पर तैनात किया गया है।

CJP का आरोप है कि 25 जुलाई को केंद्र सरकार के साथ हुए समझौते का पालन नहीं किया गया। संगठन का कहना है कि आंदोलन समाप्त कराने के दौरान यह आश्वासन दिया गया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, CJP का दावा है कि इसके बावजूद कई राज्यों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.