बदमाशों ने सरिया कारोबारी को बनाया निशाना

By New31 Uttarakhand

बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सरिया कारोबारी को सलाम बोलकर आंखों में मिर्ची झोंक दी और साढ़े नौ लाख से अधिक की रकम लूट कर फरार हो गए। सरिया कारोबारी ने बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। लूटपाट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी आकिल सरिया कारोबारी हैं। उनकी लंढौरा रेलवे स्टेशन रोड पर दुकान है।

मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए जब अपनी कार के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें भाई जान सलाम कहकर आंखों में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद युवक उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। आकिल ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों से सूचना मिलने पर लंढोरा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और जानकारी ली।सरिया कारोबारी ने बताया कि बैग में 9.55 लाख रुपये थे। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बाइक नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.