नैनीताल बैंकअधिकारी और कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में केन्द्रीय पर्यटन और राज्य मंत्री श्री अजय भटट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।बता दे की नैनीताल बैंक के नाम से आज पूरे देश में नैनीताल पर्यटन नगरी आकर्षण का केन्द्र बनी है।साथ ही उन्होंने कहा की नैनीताल बैंक की वर्तमान में पांच प्रदेशों मे बैंक की शाखायें संचालित हैं।
बता दे की नैनीताल बैंक की 70 प्रतिशत शाखायें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है… जिससे हमारे प्रदेश का विकास में अहम योगदान है। वहीं सम्मेलन में नैनीताल बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मंत्री भटट को अवगत कराया गया है कि नैनीताल बैंक को निजी क्षेत्र में दिया जा रहा है। जिस पर मंत्री भटट ने कहा कि नैनीताल बैंक के अस्तित्व को बचाना मेरा मुख्य उददेश्य है।

साथ ही उन्होंने कहा की सोमवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से समय मिला है। उन्होंने कहा है की बैंक के सारे अभिलेख के साथ ही मंत्री से वार्ता कर समस्या का समाधान हो सकेगा।वहीं उन्होंने कहा की ये मेरा नैतिक कर्तव्य है। और उनकी ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा ,वहीं इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, शंकर कोरंगा, गीता जोशी, के साथ साथ कई नैनीताल बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।