आईएमए के बाहर फर्जी लेफ्टिनेंट को मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

By New31 Uttarakhand

देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में चल रही पासिंग आउट परेड के दौरान academy में प्रवेश करने की ताक में सैन्य अकादमी की बैरिकेडिंग के आसपास मंडरा रहे एक फर्जी लेफ्टिनेंट को मिलिट्री इंटेलिजेंस और STF ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार बहरूपिया गोरखा रेजिमेंट का भगोड़ा सिपाही है, यह व्यक्ति पैरा रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट रैंक की सैन्य वर्दी पहना हुआ था। वहीं MI और STF की ओर से आरोपी के घर से बरामद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपी पर युवाओं को फर्जी रूप से भर्ती करवाने के नाम पर रुपये ठगने वाले गिरोह से होने का अंदेशा जताया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.