एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र ऋषिकेश AIIMS की छठी मंजिल से कूदा, मौत

By New31 Uttarakhand

एक ओंर जहाँ एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए छात्र सालों-साल कठिन तैयारी करते हैं | वही कुछ छात्र चयन होने के बाद भी मानसिक रूप से दबाव में रहते है और आत्महत्या जैसा कदम उठाते है | आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अध्यनरत एक छात्र ने एम्स के कालेज बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्री गंगानगर राजस्थान निवासी रजत मुंद (19 वर्ष) पुत्र विजय कुमार एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार को उसका प्रैक्टिकल होना था। मगर वह प्रैक्टिकल में नहीं पहुंचा। सुबह करीब 10:30 बजे रजत मूंद ने कालेज बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी और वह फर्श में जा गिरा। आसपास के नागरिकों तथा सुरक्षाकर्मियों ने उसे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ समय से मानसिक तनाव में था छात्र

चौकी प्रभारी एम्स शिवराम ने बताया कि युवक के स्वजन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। पूछताछ में अब तक यह बात सामने आई कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसका उपचार भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Date : 28-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.