कड़ाके की ठंड में भी जारी हैं महायोजना मास्टर प्लान के कार्य

By New31 Uttarakhand

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के बावजूद महायोजना मास्टर प्लान के कार्य तेजी से चल रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ सभी कार्य समय पर पूरा करें।डीएम ने धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, मंदिर सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, टीआईसीसी, आईएसबीटी, अस्पताल विस्तारीकण सहित अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।शाम होते ही धाम में ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाती हैं, रात को पारा माइनस में पहुंच रहा है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद यहां मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं। हालांकि कपाट बंद होने के चलते यहां आवाजाही नहीं हैं, ऐसे में निर्माण कार्यों में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.