‘झलक दिखला जा 11’ की विजेता बनी मनीषा

By New31 Uttarakhand

बता दें की कल यानि शनिवार रात को शो ‘झलक दिखला जा 11’ को अपना विजेता मिल गया। अभिनेत्री मनीषा रानी ‘झलक दिखला जा 11’ की ट्रॉफी जीत चुकी हैं। साथ ही साथ उन्हें 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। शो जीतने के बाद मनीषा मीडिया से बातें करती नजर आईं। उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान  भी मीडिया से साझा किया। मनीषा रानी अपने शोख अंदाज के लिए मशहूर हैं। शो में भी कई बार अपनी इन्हीं अदाओं से वे जजों के दिलों को जीतती नजर आई थीं। मनीषा मीडिया से बातें करते हुए कहती हैं, ‘मैं अब फिल्मों में काम करना चाहती हूं।

मैं कार्तिक आर्यन की हीरोइन बनना चाहती हूं। वे मुझे काफी पंसद हैं। मेरा सपना है कि मैं उनके साथ फिल्म करूं।’मनीषा रानी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मैंने बचपन से ही हीरोइन बनने का सपना देखा है। मुझे शाहिद कपूर बहुत अच्छे लगते हैं। उनकी फिल्म ‘इश्क-विश्क’ मैंने कई बार देखी है। वैसे सलमान खान के साथ भी मैं काम करना चाहूंगी।’मनीषा रानी समाज के पिछड़े वर्गों के लिए कुछ करना चाहती हैं। वे कहती हैं, ‘पिछले साल नवंबर में मैंने 11 लड़कियों की मदद की। मैं चाहती हूं के वे लड़कियां पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो जाएं। मैं अपनी पुरस्कार राशि का भी कुछ हिस्सा इनलोगों पर खर्च करने वाली हूं।’

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.