अतुल सुभाष केस की तरह एक और पति ने पत्नी के उकसाने पर की आत्महत्या

By New31 Uttarakhand

बेंगलुरु के अतुल सुभाष की आत्महत्या जैसा एक और मामला दिल्ली से सामने आया है. आपको बता दे मॉडल टाउन इलाके में एक शख्स ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर सुसाइड कर लिया. दरअसल सुसाइड से पहले शख्स ने लगभग 54 मिनट का एक वीडियो बनाया है. वही मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम पुनीत खुराना था और उनके परिजनों का कहना है कि वो अपनी पत्नी मनिका पाहवा और ससुराल वालों से काफी परेशान था। बता दे दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक कि जांच में पता चला है कि पुनीत खुराना और उनकी पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था. इसके अलावा दोनों परिवारों के बीच पैसे और प्रॉपर्टी को लेकर भी अलग विवाद चल रहा था. पुनीत की कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी भी मिली है. पुलिस का कहना है कि पुनीत खुराना और उनकी पत्नी के मोबाइल को सीज किया गया है, जिसे आगे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पुनीत खुराना और मनिका पाहवा की शादी आठ साल पहले हुई थी. हालांकि, पिछले दो साल से आपसी विवाद के चलते दोनों अलग रह रहे थे. हाल ही में दोनों ने तलाक की अर्जी दी थी.

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मनिका ने अपनी शर्तें बदली, जिसकी वजह से पुनीत ने मानसिक तनाव में आकर यह कदम उठाया. पुनीत और मनिका का जॉइंट बिजनेस था, जिसमें एक बेकरी और एक रेस्टोरेंट था. इस बिजनेस और प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ. पुनीत के परिजनों का कहना है कि मनिका ने उसे मेंटली टार्चर किया. बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले रात तीन बजे पुनीत और मनिका की फोन पर बातचीत भी हुई थी. इस बातचीत में दोनों का विवाद खुलकर सामने आया. शुरुआत में मनिका ने कहा, ‘तुम सिर्फ सुसाइड की बात करते हो कर नहीं सकते हो.’ वहीं अगले दिन दोपहर एक बजे जब परिजनों ने पुनीत के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला. हालांकि करीब आधे घंटे बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो पुनीत पंखे से लटका मिला. परिवार का कहना है कि पुनीत ने ये कदम उठाने से पहले अपने फोन में करीब 54-55 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें सुसाइड के पीछे की वजहों का खुलासा है. हालांकि फोन को पुलिस ने सीज कर दिया है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.