यहां चलती बाइक पर तेंदुए ने मारा झपट्टा??

By New31 Uttarakhand

काशीपुर में एक बाइक सवार युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि युवक ने हेलमेट लगाया था जिससे वह बाल-बाल बच गया।बता दें की काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि युवक ने हेलमेट लगाया था जिससे वह बाल-बाल बच गया।ग्राम बाबरखेड़ा निवासी उदयवीर सिंह पुत्र हीरा सिंह रविवार सुबह करीब छह बजे अपने भाई रवि कुमार को काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़ कर घर लौट रहा था।

इसी दौरान कुदैय्योवाला के पास अचानक तेंदुए ने उदयवीर सिंह पर हमला किया। साथ ही आपको बता दें की गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहना जो कि तेंदुए के हमले में टूट गया। इसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक व्यक्ति के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।इससे पहले 8 दिसंबर की रात करीब दस बजे इसी क्षेत्र में बाइक सवार हरियावाला निवासी शिक्षक नेता स्वतंत्र मिश्रा पर भी तेंदुए ने हमला किया था।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.