एशिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बने कोहली , हर पोस्ट से कमाते हैं 8 करोड़ रुपए

By New31 Uttarakhand

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बल्ले से फ्लॉप चल रहे हैं। पिछले तीन साल में उनके बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं आया है, लेकिन वो आज भी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के रूप में छाए हुए हैं। 33 साल के कोहली अपनी हर इंस्टा पोस्ट से 8 करोड़ रुपए कमाते हैं। वे सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म की एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एशिया के नंबर – 1 स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बने हैं।

उनसे ज्यादा पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी ही कमाई करते हैं। hopperhg.com ने हाल ही में अपनी 2022 की रिच लिस्ट जारी की है, जिसमें कोहली का नंबर 14वां है। वहीं, प्रियंका चौपड़ा 27वें स्थान पर कायम हैं।

विराट इस सोशल प्लेटफार्म की रिच लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं। वे टॉप 15 में शामिल इकलौते भारतीय हैं। उनके अलावा प्रियंका चौपड़ा को 27वां स्थान मिला है। प्रियंका हर पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपए कमाती हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वे हर पेड पोस्ट से 19 करोड़ रुपए कमाते हैं। उन्हें पहला स्थान मिला है, जबकि लियोनल मेसी एक पेड पोस्ट से 14 करोड़ रुपए कमाते हैं।

कोहली के 20 करोड़ फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 20 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वे इतने फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। इस प्लेटफार्म में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की बात करें तो दुनिया भर के खिलाड़ियों में सबसे ऊपर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है। उनके 442 मिलियन (40.40 करोड़) फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो के बाद अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी हैं। उन्हें 327 मिलियन (32 करोड़) फैन्स फॉलो करते हैं।

इंग्लैंड दौरे पर महज 76 रन ही बना सके हैं कोहली विराट कोहली पिछले तीन साल से खराब फार्म से जूझ रहे हैं। वे इंग्लैंड की पिचों पर संघर्ष करते नजर आए। इंग्लैंड दौरे में विराट ने एक टेस्ट, 2 टी-20 इंटरनेशनल और 2 वनडे की कुल 6 पारियों में 76 रन ही बना सके। विराट ने क्रमश: 11, 20, 1, 11, 16 और 17 रन बनाए हैं। वे IPL में भी कुछ खास नहीं कर सके थे। बीते सीजन में कोहली ने 16 पारियों में सिर्फ 294 रन बनाए थे। विराट के बल्ले से पिछले तीन साल से शतक नहीं आया है। उन्होंने पिछली 12 पारियों में 227 रन बनाए हैं।

PENNDE BY-SONIYA RANA
DATE- 22-07-2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.