देश के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को 25 जून तक के लिए बढ़ा दिया है।अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने खान सर को पहले से मिली अंतरिम राहत को बरकरार रखा। इसका मतलब है कि अगली सुनवाई तक पुलिस खान सर के खिलाफ कोई गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं कर सकेगी।
कानूनी जानकारों के मुताबिक, यह फैसला खान सर के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें फिलहाल दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा मिल गई है। कोर्ट अब 25 जून को इस मामले की अगली सुनवाई करेगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा।कोर्ट के इस आदेश के बाद खान सर के लाखों छात्रों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है। अब सभी की नजरें 25 जून को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।