इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश, हो जाएं सावधान!

इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश, हो जाएं सावधान!
By New31 Uttarakhand

देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने बताया है कि 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।मानसून फिलहाल तेलंगाना में रुका हुआ है, लेकिन 23 जून के बाद इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।

इसके बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे सकता है।मौसम विभाग ने 25 जून तक कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C रहा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जून तक, बिहार में 22 जून तक लू चलने की बहुत संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.