उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भवाली में बाबा नीम करोरी जी का आश्रम कैंची धाम है | यहाँ हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है | बाबा जी को हनुमान जी का अवतार भी माना जाता है |हर साल 15 जून को बाबा जी का जन्मदिन मनाया जाता है जिसमे एक ही दिन में लाखों लोग इस मंदिर में पहुचते है | यह उत्तराखंड का सबसे बड़ा एकदिवसीय मेला भी है| कोविड के कारण दो साल से प्रभावित कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार फिर मेले का आयोजन किया जा रहा है। कैंची में 15 जून यानी आज धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।कैंची धाम में मंदिर को रंग बिरंगे बिजली झालरों से सजाया गया है। मंदिर समिति व प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को ब्रीफिंग की कर पुलिस कर्मियों को दायित्व सौंपे गए। ब्रीफिंग के दौरान कैंची को जीरो वाहन जोन बनाया गया।

कैंची धाम मेले की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर के हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर में एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र ने पुलिस ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में पुलिस कर्मियों को उनके दायित्व सौपे गए।
एसपी क्राइन ने बताया कि कैंची मुख्य गेट तक वाहन नहीं पहुंच पाएंगे। कैंची धाम को जीरो वाहन जोन बनाया गया है। खैरना से आने वाले वाहन पनिराम ढाबे, भवाली से आने वाले वाहन जंगलात बैरियर तक ही आएंग और रोड में एकतरफ वाहनों को पार्क किया जाएगा।

Date : 15-June-2022
Penned by Reeta Joshi