Joshimath Sinking: ‘हम कहां जाएंगे…’ जोशीमठ के बाद अब कर्णप्रयाग के 50 घरों में दरार, लोगों में दहशत

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ से शुरू हुआ भू-धंसाव अब कर्णप्रयाग तक पहुंच गया है…एक तरफ जोशीमठ के लोग चिंतित और परेशान हैं, तो वहीं कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर में मौजूद करीब पचास घरों में दरार आने लगी हैं. भू-धंसाव के कारण इन घरों की दीवारे धीरे-धीरे दकरने लगी हैं…घरों के दरकने के बाद इलाके के पीड़ितों ने प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

घरों में दरार आने के बाद खतरे को भांपते हुए बहुगुणा नगर के कई परिवार यहां से जा चुके हैं. सभी ने अपने मिलने वाले और रिश्तेदारों के घरों में शरण ली है..वहीं, कर्णप्रयाग के अप्पर बाजार वार्ड के भी तीस परिवारों पर भी ऐसा ही संकट आया हुआ है. सभी लोग प्रदेश सरकार से मदद मांग रहे हैं. 

पीएमओ की मीटिंग आज

जोशीमठ में भू धसाव के बीच सरकार ने कई परिवारों को अस्थाई जगह पर शिफ्ट कर दिया है। पीएम के प्रधान सचिव डॉ पीके मिश्रा आज दोपहर PMO में कैबिनेट सचिव, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इसमें जोशीमठ के जिला पदाधिकारी और उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भी फोन पर बात कर हालात के बारे में जानकारी हासिल की है।

YOUTUBE
Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.