Joshimath Sinking: केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की टीम आज पहुंचेगी जोशीमठ, दरारों-भूधंसाव के कारणों का लगाएगी पता

By New31 Uttarakhand

भूधंसाव के निरीक्षण व अध्ययन के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञों की सात सदस्यीय टीम सोमवार को जोशीमठ पहुंचेगी। बताया गया कि टीम के कुछ सदस्य देहरादून और कुछ ऋषिकेश पहुंच गए हैं। सोमवार को पूरी टीम ऋषिकेश से जोशीमठ के लिए रवाना होगी।

बता दें कि इसमें केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया और राज्य परियोजना प्रबंधन समूह (नमामि गंगे), राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के एक-एक प्रतिनिधि शामिल हैं।

जोशीमठ में तैनात किए गए 4 एसडीएम व 6 तहसीलदार

जोशीमठ में आपदा राहत कार्यों को त्वरित गति देने और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए मंडलायुक्त सुशील कुमार ने 10 अधिकारियों की जोशीमठ में तैनात किए हैं। इनमें एक एडीएम, तीन एसडीएम और छह तहसीलदारों को जोशीमठ में कैंप करने के निर्देश हैं।

आपको बता दें कि जोशीमठ में भूधंसाव के बाद से ही राहत एवं बचाव कार्य चल रहे हैं। अब इनमें तेजी लाई जा रही है। शासन-प्रशासन द्वारा प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। साथ ही वहां राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.