पुष्पा द राइज’ की रिलीज को हो चुके है दो साल पूरे, अब दर्शक कर रहे हैं दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार

By New31 Uttarakhand

साउथ सुपरस्टार ‘अल्लू अर्जुन’ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ को रिलीज हुए आज दो साल पूरे हो गए। कोरोना के लॉकडाउन के बाद न सिर्फ टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड भी एक हिट के लिए तरस रहा था। ‘पुष्पा द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर छाए उस सन्नाटे को तोड़ दिया था। फिल्म ने न सिर्फ तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नई जान फूंकी बल्कि 365 करोड़ कमाकर वर्ष 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनीं।

अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और फिल्म के जबर्दस्त डायलॉग ने दर्शकों को सिनेमाहॉल तक लौटने के लिए मजबूर कर दिया। ‘पुष्पा द राइज’ के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का ‘नेशनल अवार्ड’ भी मिला। इसी फिल्म के संगीत के लिए संगीतकार डीएसपी को सर्वश्रेष्ठ ‘म्यूजिक कम्पोजर’ के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म के गाने वर्ष 2021 के टॉप चार्ट-लिस्ट में कई सप्ताह तक रहे। इतना ही नहीं ‘पुष्पा द राइज’ ओटीटी पर भी उस साल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनीं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.