एक तरफ नेता लोक सभा चुनाव के प्रचार में महंगाई कम करने के बड़े बड़े वादे कर रहे है तो वही दूसरी ओर लोक सभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच महंगाई ने एक बार फिर रफ़्तार बढ़ा ली है। दरअसल दो-तीन दिनों के भीतर ही हल्द्वानी में चावल, दाल, तेल, चीनी से लेकर रोजमर्रा की खाद्य सामग्री के दामों में एक रुपये से लेकर 17 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है।
वही बढ़ते दामों को देखकर अंदेशा है की लोक सभा चुनाव के बाद जनता को फिर से महंगाई का तगड़ा झटका लग सकता है। वही जनता लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह मना रही थी लेकिन वो ये नहीं जानती थी की लोक सभा चुनाव के आड़ में उनकीं जेब पर काफी असर पढ़ने वाला है। गौरतलब है की दो से तीन दिन के भीतर ही खाद्य सामग्री के दाम अचानक बढ़ गए हैं। वही गल्ला मंडी के कारोबारी विपिन गुप्ता और शिवम गुप्ता ने बताया कि चीनी, दालें, चावल, तेल की कीमतें बढ़ गयी हैं। चीनी की कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम, तो अरहर दाल की कीमत में 17 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
साथ ही गल्ला मंडी के कारोबारियों की मानें तो खाद्य सामग्रियों में ऊपर से ही दाम बढ़कर आए हैं। हालांकि नया गेहूं आने के बाद आटे की कीमत में प्रति कुंतल 60 रुपये तक की कमी आई है। वहीं, चुपके से बढ़ी महंगाई के बाद जनता को अब लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है, जिससे आम जनता की रसोई का बजट गड़बड़ा सकता है।