नेपाल में चुनाव के चलते 10 मई को भारत- नेपाल सीमा होगी सील

By New31 Uttarakhand

पड़ोसी मित्र राष्ट्र  नेपाल में 13 मई को नगर पालिका एवं ग्राम विकास समिति के चुनाव होने हैं। इसके लिए शुक्रवार को नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मतदान से 48 घंटे पूर्व (10 मई को शाम पांच बजे से 13 मई की शाम छह बजे तक) कुल 72 घंटे तक सीमा सील करने पर सहमति बनी। सीमा पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए तालमेल बनाने पर दोनों देशों का प्रशासन सहमत हुआ।

शांति एवं सुरक्षा के लिए दोनो तरफ से काम किया जाना बहुत आवश्यक है। चुनाव को देखते हुए दोनो राष्ट्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए संवाद गतिविधियों का मजबूत बना रहना अति आवश्यक है। भरणे ने कहा की जल्द ही जनपद चंपावत की चंपावत विधान सभा में उप चुनाव होना भी लगभग तय हो गया है। इसलिए इलेक्शन को देखते हुए दोनो राष्ट्रों की पुलिस, एसएसबी, एवं प्रशासन के बीच एक बेहतर समन्वय बनाना बहुत जरूरी है।

 
महेंद्रनगर नेपाल के एक होटल में शुक्रवार को कुमाऊं के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेपाल में होने वाले चुनाव के तहत दोनो देशों के प्रशासन स्तर पर बेहतर समन्वय बनाने पर सहमति बनी। संवाद गतिविधियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। दोनों देशों के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बता उनके निदान पर दोनों ओर के प्रशासन से सहयोग पर सहमति जताई। चंपावत के डीएम विनीत तोमर ने उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नेपाल प्रशासन के सहयोग पर आभार जताया। उन्होंने जिले के सीमागत अवैध व्यापार, जुआ एवं सट्टेबाजी जैसे अपराधों पर नकेल कसने एवं मां पूर्णागिरि धाम के मेले में नेपाली नागरिकों एवं भारतीय श्रद्धालुओं के नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर जाने पर समन्वय की बात कही। बैठक में मैत्री बसों के नाम पर अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग भी उठी। डीएम तोमर ने नेपाल में होने वाले चुनाव में पूर्ण सहयोग देने एवं नेपाल प्रशासन से चंपावत में होने वाले उपचुनाव में नेपाल प्रशासन से सहयोग की अपील की। 

Date: 23-april-2022

Penned by Reeta joshi


 

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.