उत्तराखंड के जोशीमठ में हर बीतते दिन के साथ हालात और खराब होते जा रहे हैं. सड़कों, मकानों और होटलों में दरारें चौड़ी होती जा रही हैं…भू-धंसाव से जूझ रहे जोशीमठ के लिए मौसम विभाग ने परेशान करने वाली खबर दी है. मौसम विभाग की मानें तो 23 से 27 जनवरी के बीच जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए शासन प्रशासन भी अपने तैयारियों में जुट गया है…

जानकारी के अनुसार सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा के अनुसार जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं.. जबकि अभी तक 849 घरों में दरार आ चुकी है..वही राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगों को ठहराया गया है…जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं।

बता दें कि जोशीमठ त्रासदी के बाद उत्तराखंड के कई हिस्सों से भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं. जोशीमठ ही नहीं उत्तराखंड में अलग-अलग हिस्सों में दरारें देखने को मिल रही हैं.