ऋषिकेश  में गंगा में नहा रहे दिल्ली के तीन पर्यटक डूबे, एक की मौत , जारी है रेस्‍क्‍यू आपरेशन

By New31 Uttarakhand

टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में शिवपुरी के समीप मंगलवार की दोपहर में  गंगा में नहा रहे दिल्ली निवासी तीन युवक डूब गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। दो लोग अभी लापता है। जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवकों को तलाश रही है।

दिल्ली से शिवपुरी क्षेत्र में घूमने के लिए पहुंचे 9 पर्यटकों में शामिल 3 पर्यटक नहाने के दौरान गंगा में डूब गए | इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया | जबकि 2 पर्यटकों की तलाश अभी जारी है |

पुलिस के मुताबिक बीती सुबह दिल्ली से 9 पर्यटक शिवपुरी में घूमने के लिए पहुंचे | इस बीच दोपहर करीब 12:30 बजे पर्यटक गंगा तट पर नहाने के लिए पहुंच गए, और  इस दौरान 22 साल के शुभम,20 साल के  कार्तिक और 20 साल के दिव्यांशु गंगा में डूब गए | जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर शुभम का शव गंगा से बाहर निकाला | जबकि कार्तिक और दिव्यांशु की तलाश अभी जारी है | वहीं इस मौके पर शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है |

Date : 24-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.