नैनीताल जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ले रहे सभी किसानों का होगा सत्यापन

By New31 Uttarakhand

नैनीताल जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ले रहे सभी किसानों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके लिए किसान सम्मान निधि पोर्टल पर उनका खसरा नंबर अपलोड किया जाएगा। वर्तमान में जिले में 1137 अपात्र चिह्नित किए गए हैं, सत्यापन के बाद इनकी संख्या और अधिक बढ़ सकती है।

प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में हर चौथे महीने में दो-दो हजार रुपये की किस्त डाली जाती है। परंतु कई अपात्र और आयकर दाता भी इस योजना योजना का लाभ लेकर किसानों का हक मारने का काम कर रहे हैं।

इसलिए किसान सम्मान निधि पोर्टल पर आधार लिंक के माध्यम से ऐसे किसानों की पहचान की गई है। जिनके खातों में सम्मान निधि की धनराशि भेज दी गई है, परंतु वे आयकर के दायरे में आते थे या सरकारी नौकरी कर रहे थे। इसलिए अब कृषि विभाग की ओर से जिले के करीब 60 हजार किसानों का सत्यापन करने की योजना बनाई जा रही है।

इसके तहत पोर्टल पर राजस्व विभाग की ओर से प्रमाणित खसरा नंबर अपलोड किया जाएगा। जिससे भूमि की सही जानकारी मिल जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कृषि विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पोर्टल के माध्यम से ही अपात्र किसानों की सूची भेजी गई है। जिलाधिकारियों के स्तर पर भी किसानों को वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं। नैनीताल जिले ने अपात्र 1137 किसानों से अब तक 1.01 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। वहीं, कुमाऊं में 7159 किसान अपात्र चिह्नित किए गए हैं, जिनसे अब तक 6.58 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।

मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल वीके यादव ने बताया कि अपात्रों की सही स्थिति पता करने के लिए सभी किसानों का शतप्रतिशत सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा चिह्नित अपात्रों से वसूली के लिए बैंकों को पत्र भेजकर खाते फ्रीज करने को कहा गया है। जिनके खाते में रुपये नहीं होंगे, उनसे राजस्व विभाग वसूली करेगा।

Date: 14-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.