यहां नामी मिर्गी रोग विशेषज्ञ के रिजॉर्ट में चल रहा था अवैध कसीनो

By New31 Uttarakhand

बता दें की ऋषिकेश में चर्चित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर में बने नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट के वेलनेस सेंटर में चल रहे कसीनो का पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात भंडाफोड़ करते हुए 37 लोगों को दबोच लिया। साथ ही आपको बता दें की इनमें पांच महिलाएं और ऋषिकेश कोतवाली का सिपाही भी शामिल है।

वहीं पुलिस ने पांच लाख से ज्यादा का कैश, 3,993 कसीनो चिप्स, 37 मोबाइल फोन, छह शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।वहीं पौड़ी के लक्ष्मणझूला थाने में पुलिस ने रिजार्ट मालिक आरके गुप्ता, प्रबंधक साहिल ग्रोवर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर राहुल गुप्ता और दिल्ली के विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें की पुलिस ने रिजार्ट के वेलनेस सेंटर को भी सील कर दिया है। साथ ही एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया, सूचना मिली थी कि नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में पिछले दो दिनों से अवैध कसीनो का संचालन हो रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.