होली पर घर जानें की है तैयारी तो जान लो ट्रेनों का अपडेट

By New31 Uttarakhand

बता दें की होली के लिए अभी से ट्रेनों में सीटों को लेकर वेटिंग शुरू हो गई है। उपासना, कोटा एक्सप्रेस और हावड़ा सुपरफास्ट सहित अन्य ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। 20 मार्च के बाद तो ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 50 से 100 तक पहुंच गई है।दून शहर में हजारों लोग यूपी-बिहार और अन्य प्रदेशों से आकर विभिन्न नौकरियां या फिर व्यवसाय करते हैं। कुछ लोग परिवार के साथ रहते हैं तो कुछ परिवार को गांव छोड़कर आते हैं।

त्योहार के मौके पर लोग अपने पैतृक गांव या शहर की तरफ जाने के लिए उत्सुक रहते हैं।24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली है। ऐसे में देहरादून से लोगों ने अपने-अपने घरों को जाने के लिए अभी से ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके चलते वेटिंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान वेटिंग लिस्ट 50 से 100 तक पहुंच गई है।

देहरादून रेलवे स्टेशन से पूर्वाचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग आ रही है। इनमें 20 से लेकर 25 मार्च के बीच लगातार वेटिंग बढ़ रही है। उपासना एक्सप्रेस 12328 में बनारस, लखनऊ और पटना आदि शहरों के लिए 20 मार्च को 108, 23 मार्च को 133 स्लीपर में वेटिंग हो गई है। 21 मार्च को दून से हावड़ा एक्सप्रेस में 108, 22 मार्च को 132 और 24 मार्च को 48 की वेटिंग हो गई है। इसके अलावा दून से कोटा तक चलने वाली कोटा एक्सप्रेस 12402 में 22 मार्च को 33 और 23 मार्च को 12 की वेटिंग है जो निरंतर बढ़ रही है। इसी तरह गोरखपुर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भी सीटें नहीं है।त्योहार को लेकर ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग आ रही है। बनारस, लखनऊ और पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक वेटिंग है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.