उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल मंगलवार को जारी कर दिया गया है। जिसके बाद प्रदेश में चारो तरफ ख़ुशी का माहौल है। हलाकि जो विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के प्राप्त अंको से संतुष्ट नहीं है वो परीक्षार्थि अपनी उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति घर बैठे बैठे प्राप्त कर सकते है। जिसके लिए ई-चालान शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एक आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति समेत आवेदन पत्र आनलाइन या आफलाइन परिषद कार्यालय में भेजना होगा। साथ ही इसके अलावा अपनी उत्तरपुस्तिका की जांच कराने को स्कूटनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बता दे हाईस्कूल व इंटर में जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका में परीक्षक द्वारा दिए गए नंबरों से संतुष्ट नहीं है।
उनके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड की मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति देने की व्यवस्था की है। उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति घर में डाक द्वारा भेजी जाएगी। दरअसल सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के 30 दिन के भीतर आवेदन परिषद कार्यालय रामनगर को मिलना जरूरी है। साथ ही स्कूटनी के दौरान छात्र की उत्तरपुस्तिका दोबारा नहीं जांची जाएगी। उत्तरपुस्तिका में कोई नंबर जांचने से छूटने, नंबर जोडने में गलती होने व भीतर व बाहर के पेज में नंबरों का अंतर होने पर उसे सुधारा जाएगा। लेकिन किसी प्रश्र के उत्तर में नंबर नहीं बढ़ाए जाएंगे।