2 दिन पूर्व मिले अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त

By New31 Uttarakhand

रामनगर में बीते दिनों गर्जिया मंदिर के पास बने झूला पुल के पास कोसी नदी में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था, जिसकी सूचना मिलने पर गर्जिया के चौकी इंचार्ज संजय बृजपाल ने  शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए थे | लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी,  जिसको लेकर पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा था | वहीं मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है और उसकी पहचान चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के 40 साल के प्रकाश सिंह के रूप में हुई है | वहीं सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी |

Date : 7-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.