कोरोना के नए मामलों में भारी इजाफा, 24 घंटों में आए 4270 मरीज

By New31 Uttarakhand

देश में एक बार फिर कोरोना मामलों में इजाफा देखने को मिला है। कई दिनों से कोरोना के नए मामले घट-बढ़ रहे हैं। इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में 4270 नए मामले सामने आए हैं, कल ये आंकड़ा 3962 था। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 15 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है।


बता दें कि कोरोना के नए मामलों में इजाफे के साथ एक्टिव मामलों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। कुल सक्रिय (एक्टिव केस) मामले अब 24,052 हो गए हैं। कल के मुकाबले एक्टिव केस में 1600 से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। कल एक्टिव केस का आंकड़ा 22,416 था। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी घटी है, बीते 24 घंटों में 2,619 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं।


कोरोना की एक और लहर की संभावना कम
बता दें कि कोरोना को लेकर एक गुड न्यूज भी आई है। बीते दिन विशेषज्ञ ने बताया कि देश में कोरोना के मामलों में आगामी दिनों में तेजी नहीं मिलेगी। एम्स के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डा संजय राय के अनुसार दूसरी और तीसरी लहरों की तरह अब एक और लहर दस्तक नहीं देगी। देश की स्थिति अब बेहतर है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और हथियार मिला
बता दें कि कोरोनावायरस के खिलाफ जंग जारी है, इस बीच देश को एक और हथियार मिल गया है। हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलाजिकल ई की कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बेवैक्स को डीसीजीआइ की मंजूरी मिल गई है। हालांकि यह मंजूरी आपातकालीन स्थिति में बूस्टर डोज के रूप में उपयोग करने के रूप में मिली है। भारतीय दवा महानियंत्रक ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए इसे मंजूरी दी है।

Date : 05-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.